आजमगढ़:कोई भी पात्र मतदाता मतदान से नहीं रहेगा वंचित, एडीएम प्रशासन ने बूथों का किया निरीक्षण

बीएलओ को फॉर्म 6, 7 और 8 अलग-अलग जमा करने के निर्देश, शनिवार और रविवार को भी बूथों पर बैठेंगे बीएलओ

गंभीरपुर/आजमगढ़। विधानसभा दीदारगंज के ब्लॉक मुहम्मदपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गंभीरपुर और जूनियर हाईस्कूल गंभीरपुर में बनाए गए मतदान केंद्रों का शनिवार को एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और बूथों पर तैनात बीएलओ से अब तक जमा हुए फॉर्मों की जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन ने सभी बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि फॉर्म संख्या 6, 7 और 8 को अलग-अलग व्यवस्थित तरीके से जमा किया जाए। किसी भी पात्र मतदाता का फॉर्म छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल होने का अधिकार है। कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए।उन्होंने बीएलओ को विशेष रूप से निर्देश दिया कि मतदाताओं से प्राप्त होने वाले सभी फॉर्मों को सबसे पहले निर्धारित रजिस्टर में दर्ज किया जाए। इसके बाद ही उन्हें ऑनलाइन किया जाए, ताकि किसी भी आवेदन के छूटने या उसमें गड़बड़ी होने की संभावना न रहे। उन्होंने अभियान को गंभीरता से लेते हुए पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया।एडीएम प्रशासन ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए शनिवार और रविवार को भी सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। इस दौरान जिन लोगों के फॉर्म अभी तक जमा नहीं हो पाए हैं, उनके फॉर्म प्राप्त कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।वहीं, अभियान की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों और सुपरवाइजरों के माध्यम से ध्वनि विस्तारक यंत्रों द्वारा प्रचार-प्रसार भी कराया गया है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता जानकारी के अभाव में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रह जाए।निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी सुरेश चंद्र वर्मा, एडीओ कृषि रवि कुमार, सुपरवाइजर कमलेश यादव, प्रिया उपाध्याय, ग्राम प्रधान संतोष कुमार, शशिकांत उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।अलग-अलग जमा करने के निर्देश, शनिवार और रविवार को भी बूथों पर बैठेंगे बीएलओ

गंभीरपुर/आजमगढ़।विधानसभा दीदारगंज के ब्लॉक मुहम्मदपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गंभीरपुर और जूनियर हाईस्कूल गंभीरपुर में बनाए गए मतदान केंद्रों का शनिवार को एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और बूथों पर तैनात बीएलओ से अब तक जमा हुए फॉर्मों की जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन ने सभी बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि फॉर्म संख्या 6, 7 और 8 को अलग-अलग व्यवस्थित तरीके से जमा किया जाए। किसी भी पात्र मतदाता का फॉर्म छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल होने का अधिकार है। कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए।उन्होंने बीएलओ को विशेष रूप से निर्देश दिया कि मतदाताओं से प्राप्त होने वाले सभी फॉर्मों को सबसे पहले निर्धारित रजिस्टर में दर्ज किया जाए। इसके बाद ही उन्हें ऑनलाइन किया जाए, ताकि किसी भी आवेदन के छूटने या उसमें गड़बड़ी होने की संभावना न रहे। उन्होंने अभियान को गंभीरता से लेते हुए पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया।एडीएम प्रशासन ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए शनिवार और रविवार को भी सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। इस दौरान जिन लोगों के फॉर्म अभी तक जमा नहीं हो पाए हैं, उनके फॉर्म प्राप्त कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।वहीं, अभियान की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों और सुपरवाइजरों के माध्यम से ध्वनि विस्तारक यंत्रों द्वारा प्रचार-प्रसार भी कराया गया है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता जानकारी के अभाव में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रह जाए।निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी सुरेश चंद्र वर्मा, एडीओ कृषि रवि कुमार, सुपरवाइजर कमलेश यादव, प्रिया उपाध्याय, ग्राम प्रधान संतोष कुमार, शशिकांत उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button