मऊ:दोहरीघाट पंप कैनाल का निरीक्षण कर एसडीएम सुमित सिंह ने दिया निर्देश,किसानों को समय से मिलता रहे पानी

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव
घोसी/मऊ:एसडीएम सुमितसिंह ने सोमवार को राजस्व एवं सिचाई विभाग की टीम के साथ चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल दोहरीघाट का निरीक्षण कर पम्पो की स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सुमित सिंह शाम को दोहरीघाट स्थित चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल के निरीक्षण के दौरान पाया कि यहा स्थापित12 पम्प कार्यरत हैं।पाया की 6पम्प चल रहे है।उपस्थित अवर अभियंता अशोक शाही ने बताया कि मांग के अनुसार अधिषासी अभियंता सिचाई के निर्देश पर चलाये जाते है।एसडीएम सुमित सिंह ने निर्देश दिया कि पम्पो की समय समय पर मेंटिनेंस करते रहे।गेंहू आदि फसलों की सिचाई का समय है, इसका ध्यान रखें।यह देखे की मुख्य पम्प कैनाल के साथ माइनरों में टेल तक पानी सुगमता से पहुंच सके।जिसके चलते किसान आसानी एवं समय से खेतों की सिचाई कर सके।इस अवसर पर नायब तहसीलदार निशांत मिश्रा, जेई पंप कैनाल अशोक शाही,लेखपाल अरविंद पाण्डेय आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button