मऊ:घोसी तहसील सभागार में बालविकास विभाग द्वारा आयोजित बैठक में कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने का एसडीएम ने दिये निर्देश

घोसी तहसील के सभागार में कन्वर्जेंस समिति की बैठक को संबोधित करते एसडीएम सुमित सिंह।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव
घोसी/मऊ: घोसी तहसील सभागार में सोमवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बालविकास एवं पुष्टाहार विभाग घोसी के द्वारा ब्लॉकस्तरीय कन्वरजेंस समिति की बैठक संपन्न हुई।जिसमें कुपोषित बच्चों, लर्निंग लैब के निर्माण आदि पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में चर्चा किया गया।उपजिलाधिकारी सुमित सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा चिन्हित सेमरीजमालपुर,आदि स्थानों के कुपोषित बच्चों के अभिभावकों जो सहयोग नही कर रहे है उनको समझाने का प्रयास करें।इसमें क्षेत्र के लेखपाल,स्वास्थ्यकर्मियों,प्रधानों का भी सहयोग ले कर चिन्हित बच्चों को सुपोषित करे।इस कार्य मे सीएचसी अधीक्षक से सहयोग ले।जो 6आंगनबाड़ी केंद्र बनने है उन गांवो के राजस्वकर्मचारियो से ताल मेल बैठा कर भूमि चिन्हित करें।प्रस्ताव पर जल्द नामान्तरण कार्यवाही होगी।
सीडीपीओ राधेश्याम पाल ने बैठक में समिति के एजेंडों को बताते हुए कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने में सहयोग की अपील किया।अधीक्षक डा एसएन आर्य ने कहा की कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने में सभी स्वास्थ्य कर्मी पूरा सहयोग देंगे।कुपोषित बच्चों को अस्पताल में जो भी समुचित इलाज होगा,प्राप्त होगा।इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डा एसएन आर्य, खण्डशिक्षा अधिकारी, एडीओ घोसी, प्रधान लिपिक अभिषेक शिसोदियासुपरवाइजर सुनीता शुक्ला, आदि उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button