मऊ:कम्पोजिट विद्यालय माऊरबोझ के प्रधानाध्ययपक प्रदीप वर्मा उत्तराखंड में हुए सम्मानित
उत्तराखंड के देहरादून में पूर्वमुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से सम्मानित होते कम्पोजिट विद्यालय माऊरबोझघोसी के प्रधानाध्ययपक प्रदीप वर्मा।

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव
घोसी।मऊ।घोसी क्षेत्र के माऊरबोझ स्थित कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्ययपक एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रदीप वर्मा को बुधवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के स्टेट कल्चरल आडिटोरियम में वेदशास्त्र रिसर्च ऐंड फाउंडेशन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में पूर्वराज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पूर्वमुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं संस्कृतिएवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज आदि के द्वारा प्रतिष्ठित विद्या विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया।इसको लेकर क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त होने के साथ शुभचिन्तको ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।शिक्षा क्षेत्र घोसी के कम्पोजिट विद्यालय माऊरबोझ के प्रधानाध्ययपक प्रदीप वर्मा को सांस्कृतिक मूल्यों हेतु समर्पित शिक्षा देने एवं विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त आधुनिक शिक्षा देने को लेकर वेदशास्त्र रिषर्च एंड फाउंडेशन उत्तराखंड के संस्थापक डा वैदेहीतामन के नेतृत्व में विद्वानों के पैनल द्वारा प्रधानाध्ययपक प्रदीप वर्मा के साथ देश के प्रतिष्ठित21शिक्षकों को निमंत्रण पत्र भेजकर14फरवरी को देहरादून में प्रतिष्ठित धर्म गुरु स्वामी हरिचैतन्य पुरीजी महराज ,स्वामी उमाकांतानंद सरस्वतीजी , आचार्य कालिका नंद आदि विद्वानों की उपस्थिति में विद्या विभूति सम्मान से सम्मानित होने की खबर प्राप्त होते ही क्षेत्र के साथ विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई।लोगो ने बधाई देते हुए इसको क्षेत्र का सम्मान बताया।
बधाई देने वालों में डॉ रामबिलास भारती, रामसिंह, सुनीता सिंह, रामकवल यादव, सुदर्शन कुमार, संजय कुमार, आदि शिक्षकों के साथ क्षेत्र के मुन्ना राजभर, रामप्यारे प्रजापति,विश्वनाथ विश्वकर्मा, रूपेन्द्र भारती, हामिद खान, बन्ने खान,आदि रहे।



