Azamgarh news:दहेज हत्या की आरोपित दो फरार महिलाओं के घर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कुर्की

आजमगढ़:जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपित न्यायालय में गैरहाजिर चल रही दो महिलाओं के घर की शुक्रवार को कुर्की की कार्रवाई की। कुर्क किया गया सारा सामान पुलिस थाने उठा ले आई। जीयनपुर कोतवाली के नत्थूपुर गांव में 15 सितंबर 2022 को एकता यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में सास ससुर ननद सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जबकि ससुर और एक अन्य आरोपित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।इस मामले में आरोपित प्रियंका यादव और सुशीला यादव न्यायालय की नोटिस के बाद भी हाजिर नहीं हुई पुलिस ने कई बार प्रयास गिरफ्तार करने का किया और सम्बंधित स्थानों पर छापेमारी की पर सफलता नही मिली।तोन्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दोनों के घरों पर 82 की नोटिस चस्पा की। इसके बाद भी दोनों आरोपित महिलाएं न्यायालय में हाजिर नहीं हुई शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर यादवेंद्र पांडेय की मौजूदगी में घर की कुर्की की गई। कुर्की की कार्यवाही से गांव में हड़कम्प मंचा हुआ है।इस दौरान एसआई शंकर यादव कांस्टेबल में अमर प्रसाद,सत्येंद्र यादव,प्रताप,जितेंद्र यादव इंद्राज यादव महिला कांस्टेबल में पूजा यादव और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद हैं ,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button