शिमला पहुंचकर प्रियंका गांधी ने पोछा पीड़ितों के आंसू
रिपोर्ट: रोशन लाल
ज्ञातब्य है कि शिमला में आए प्राकृतिक आपदा से जहाँ 21 लोगों की जान चली गई वहीं आम आदमी के ऊपर तमाम संकट के बादल मॅडरा रहे हैं लोग आज भी खानाबदोश का जीवन व्यतीत कर रहे हैं इन सब को देखते हुए प्रियंका गांधी ने लोगों को हर संभव मदद करने की बात कही।कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी आज शिमला के शिव बावड़ी स्थित शिवमंदिर पहुंचीं और आपदा पीड़ितों से मुलाकात की। यहां पर हुए भूस्खलन में 21 लोगों की जान चली गई है। प्रियंका गांधी जी ने उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।