Kushinagar news:विधायक ने वित्तविहीन विद्यालयों के समस्याओं को सदन में उठाने का दिया आश्वासन

रिपोर्ट।मशरूर रिजवी

कुशीनगर खड्डा। वित्तविहीन विद्यालय के संचालक अपने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में अपनी पांच सूत्रीय मांगो के मांगपत्र को सौंपने के साथ विद्यालयों पर मनमाने ढंग से हो रही विभागीय कार्यवाही को रोकने के लिए विधान सभा खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया , जिस पर विधायक ने उनकी समस्याओं को सदन में उठाने के आश्वासन के साथ तत्काल शिक्षा विभाग के अधिकारी गण से फोनिंग वार्ता कर के गलत तरिके से विद्यालयों पर हो रही कार्यवाही को रोकने को कहा। उन्होंने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार त्रिपाठी को गुलदस्ता भेंट कर जिलाध्यक्ष चुने जाने का बधाई भी दिया।
उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक महेश राव , जिला उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, तहसील अध्यक्ष रवि लाल कुशवाहा, संरक्षक के.डी. तिवारी , ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव, हेमंत सिंह , मंत्री महंत यादव , मनोज शर्मा के साथ विद्यालय संचालक अतुल सिंह पटेल, बृजराज सिंह, ऋषिकेश पांडेय, रवि चंद दुबे, असलम खान, गोल्डन राम चौधरी, नर्वदा सिंह , काशी प्रजापति,सुभाष चौधरी, सुधाकर चौधरी, मेराज अहमद, उमाशंकर गुप्ता, शिवनंदन गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, सरतेज कुशवाहा, कृष्ण प्रताप सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, अभिमन्यु कुमार गौतम, श्याम बिहारी प्रजापति, राजेश कुशवाहा, रवि कुमार प्रजापति, भूपेंद्र पांडेय, रामछबीला खरवार, मनोज गुप्ता, शैलेश प्रजापति इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button