आजमगढ़:छेड़खानी व जान से मारने की धमकी का आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़: कप्तानगंज थाने की पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्त अलोक पुत्र रामआसरे साकिन- दनियालपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ने वादी के घर वादी की लड़की के साथ छेड़खानी किया तथा शोर करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुये भाग गया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 46/24 धारा- 452, 354, 506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 रमेश चन्द्र सिंह द्वारा की जा रही है। बुधवार को उ0 नि0 रमेश चन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अलोक पुत्र रामआसरे साकिन- दनियालपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को कोडिय़ा बाजार से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।