देवरिया:वेद का वेदना समझना कठिन स्वामी पगला नंद महाराज

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

बरहज/देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बरौली चौराहे पर आयोजित 13 दिवसीय राम कथा के दूसरे दिन स्वामी पगला नंद महाराज ने कहा कि वेद पढ़ना आसान है समझना आसान है किंतु वे द के वेदना को समझना कठिन है। जो वेद के वेदना को समझ गया वह धन्य हो गया। उन्होंने कहा कि लोग मठ मंदिर मस्जिद गिरजाघर जाते हैं किंतु जगह पर जाने से पूर्ण प्राप्त होता है। लोगों के अंदर ही सब समाहित है। जब लोग अपने को पहचान जाएंगे तो वेद के वेदना को समझ जाएंगे ‌। उन्होंने कहा कि ढाई अक्षर में ही सब कुछ समाहित है। चाहे वह राम हो कृष्णा हो ओम हो। इसमें किसी एक का शरण लेने से ही प्राणी मात्र का उद्धार हो जाएगा। पंडाल में उपस्थित सैकड़ो लोगों को आध्यात्मिक कथा सुना कर पूज्य पगला नंद महाराज ने भाव विभोर कर दिया। कथा का शुभारंभ भाजपा नेता प्रमोद मिश्रा ने किया ने किया। प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र शुक्ला, श्याम बिहारी मल ,रामेश्वर सिंह, राधेश्याम सिंह ,हनुमान मंदिर के पुजारी ने बाबा का माल्यार्पण कर स्वागत किया श्री राम कथा केआयोजक पंकज सिंह सैकड़ो की संख्या में श्रोतागण उपस्थित है।
संवाददाता
बरहज ,देवरिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button