शिवरात्रि पर्व पर शिवभक्ति में डूबे शिवभक्त,कचनार सिटी में भोलेनाथ के दर्शन लगा भक्तों का तांता

On the occasion of Shivaratri festival, Shiva devotees were immersed in devotion to Shiva, in Kachnar City, a large number of devotees were seen to have darshan of Bholenath

देवो के देव महादेव भोलेनाथ का शिवरात्रि पर्व के अवसर पर जबलपुर संस्कारधानी भक्तिमय हो गई है।जहा देवालयों और मंदिरों में भगवान भोले नाथ के दर्शन और पूजा आराधना करने सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है।वही जबलपुर का प्रसिद्ध मंदिर कचनार सिटी में स्थापित भगवान भोलेनाथ की 76 फिट की प्रतिमा और उनके नीचे बनी गुफा में 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने और विधि विधान से भक्त पूजा अर्चना करने कचनार सीटी पहुँच रहे है जहा भक्त भगवान भोलेनाथ को उनकी प्रिय वस्तु दूध,बेलपत्र,धतूरा,बेर,दही व अन्य समाग्री से अभिषेक कर अपनी मनोकामनाये पूरी कर रहे है।जहा मान्यता है की भगवान भोलेनाथ से जो भी मांगो वह सभी मनोकामना पूरी करते है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button