देवरिया:भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति बंदन पदयात्रा का हुआ आयोजन

बरहज, देवरिया। बरहज नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत बाबा राघव दास भगवान दास महिला महाविद्यालय में आयोजित नारी शक्ति वंदन पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के उत्थान के लिए जो कदम उठाया गया और जो योजनाएं चलाई गई ।इस पर अपना विचार व्यक्त करते हुए राजनीति विज्ञान विभाग की डॉक्टर दशहरा श्रीवास्तव ने कहा कि विगत 10 सालों में मोदी जी ने महिलाओं को बढ़ावा दिया। इसकी झलक पूरे दुनिया को देखने के लिए मिल रही है। उन्होंने कहा कि 2014-15 में आर्म्ड फोर्स में केवल 3000 महिलाएं अधिकारी थी आज उनकी जनसंख्या 10000 से ज्यादा है। उज्ज्वला योजना के तहत 12 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत चार करोड़ से ज्यादा मकान जिसमें 66% महिलाएं जनधन योजना में 55% सबसे ज्यादा खाता महिलाओं द्वारा खोले गए। बेटियों को स्मार्टफोन दिए गए। नारी शक्ति का सम्मान हुआ ।कार्यक्रम पूर्व सभासद सविता गुप्ता, ममता पांडे, सिद्धि तिवारी, विमला विश्वकर्मा, विधि तिवारी, प्रियंका, सीमा पासवान, अर्चना, रीना, सुनीता, डॉक्टर सत्य प्रकाश तिवारी, डॉक्टर रजनीश तिवारी, विद्यालय के लिपिक राधेश्याम तिवारी, विवेक गुप्ता, सनी विश्वकर्मा आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button