मऊ:सीएचसी घोसी की आशाबहुओ ने मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में आशाबहुओ का धरना प्रदर्शन, समझाते एसआई नाथुनी सिंह एवं उनसे मांगो से सम्बंधित ज्ञापन लेते।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव
घोसी।मऊ।आशा बहू कल्याण समिति के तत्वावधान में आशा बहुएँ एवं आशा संगिनियों ने बुधवार को पुनः मुख्य चिकित्साधिकारी मऊ को सम्बोधित अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया।मौक़े पर पहुंची घोसी कोतवाली पुलिस को मांग पत्र सौंपकर नारेबाजी की।आशा बहुओं एवं आशा संगिनियों ने प्रोत्साहन राशि को समाप्त कर निश्चित मानदेय देने,सुरक्षा की दृष्टि से पचास लाख रुपये का बीमा करने,मृतक आशा बहुओं एवं संगिनियों के आश्रितों को योग्यता के अनुसार समायोजित करने,राज्य कर्मी की दर्जा देने,आशा बहुओं को 18000 एवं आशा संगिनीयो को 24000 रुपये देने की मांग को लेकर बुधवार को पुनः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पर धरना प्रदर्शन करने के साथ ही नारेबाजी की ।इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष रेनू भारती, रीमा यादव, मालती, सुमित्रा देवी ,पूनम ,कमला,लल्ली देवी,चंदा ,रिजवाना,इंद्रलेश
आदि उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button