कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर बेलगाम से जीते
Former Karnataka CM Jagdish Shettar won from Belgaum
बेंगलुरु, 6 जून: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने बेलगाम सीट पर जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मृणाल हेब्बालकर को 1.78 लाख वोटों के अंतर से हराया है।
जगदीश शेट्टर को कुल 7,62,029 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मृणाल हेब्बालकर को 5,83,592 वोट मिले।
बेलगाम सीट जीत दर्ज करने के बाद जगदीश शेट्टर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें बाहरी व्यक्ति के तौर पर पेश किया। लेकिन बेलगाम के लोगों ने उन्हें कभी बाहरी व्यक्ति नहीं माना।
बेलगाम मेरी कर्मभूमि रही है। मेरा गृहनगर धारवाड़ और बेलगाम पड़ोसी जिला है। भाजपा लगातार छठी बार यहां जीती है। पैसे से वोट खरीदना संभव नहीं है। लोगों का आशीर्वाद बहुत महत्वपूर्ण है।