Betul news:जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी ने उपार्जन केंद्रों पर पहुंचकर किया निरीक्षण

20 मार्च से होगी खरीदी, गोदाम संचालकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

मध्य प्रदेश बैतूल से शेख इकबाल की खास रिपोर्ट

बैतूल। रबी उपार्जन केन्द्रों पर खरीदी की तिथि नजदीक आते ही केन्द्रों पर पहुंचकर अधिकारियों का निरीक्षण का दौर भी प्रारंभ हो गया है, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी कृष्णकुमार टेकाम ने आठनेर के अष्ट विनायक वेयर हाउस का निरीक्षण करते हुए बताया कि रबी उपार्जन वर्ष 2024-25 की खरीदी के लिए गोदाम संचालक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि उपार्जित होने वाली सामग्री का कैसे रख-रखाव किया जाए उसकी भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपार्जन अवधि में कहीं पर भी यातायात व्यवस्था बाधित नहीं होना चाहिए। किसानों के लिए पानी का प्रबंध छाया एवं बैठने का प्रबंध होना चाहिए।श्री टेकाम ने कहा कि आपातकालीन व्यवस्था हेतु फायर सिलेंडर एवं कर्मचारियों को फायर सिलेंडर चलाने का भी प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। सभी केन्द्रों पर खरीदी 20 मार्च से शुरू की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला प्रबंधक एमपी स्टेट सिविल सप्लाई लुधियानी, वेयर हाउसिंग जिला प्रबंधक नर्मदा प्रसाद कीर, अनुविभागीय अधिकारी कृषि बलबीरसिंह राजपूत उपस्थित रहे। शनिवार देर रात तक अधिकारियों ने निरीक्षण किया और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी। कलेक्टर के आदेश अनुसार एक टीम शनिवार देर रात तक मुख्यालय आठनेर सहित गुनखेड़, गुजरमाल, मांडवी, हिड़ली, धनोरा, देहगुड सहित आधे दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उनके साथ तहसीलदार आठनेर कीर्ति डेहरिया, सीनियर कोऑपरेटिव राजेश वदालकर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मदास दीवान, प्रबंधक वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स प्रेम कुमारी ने भी वेयरहाउस संचालकों से चर्चा कर उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं उच्च अधिकारियों को जानकारी भेजी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button