मऊ:एंटी रोमियो टीम घोसी ने छात्राओं को सिखाया आत्मरक्षा के गुर
घोसी नगर स्थित स्वामीविवेकानन्द विद्यालय में छात्राओं को सुरक्षा टीप देती एसआइ दमयंती गिरी एवं महिला आरक्षी आकांक्षा सिंह
रिपोर्ट-अशोक श्रीवास्तव
मऊ।घोसी। स्थानी नगर के मधुबनमोड़ स्थित स्वामीविवेकानन्द विद्यालय में सोमवार को कोतवाल के निर्देश पर घोसी कोतवाली पुलिस की एंटीरोमियो टीम ने मिशनशक्ति के तहत छात्रओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन के विषय मे जानकारी दिया।साथ ही समस्याओं का डटकर समना कि बात कही।कहा कि मतदान के दिन वोटरलिस्ट में नाम होने पर स्वंम मतदान करने के साथ अन्य को भी प्रेरित करे।
महिलाचौकी प्रभारी दमयंती गिरी ने छात्राओं को जागरूक करते हुए महिला हेल्पलाइन1090,1930 के साथ1076 के विषय मे बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए बहुत जागरूक है।आप सभी विद्यालय आते समय या घर से बाहर रहने पर कोई छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार करता है तो घबड़ाये नही। उसके कार्यव्यवहार का विरोध करे। 1090 आदि पर तुरंत सूचना देने के साथ लोकेशन बता दें।टीमसदस्य आकांक्षा सिंह एवं प्रिया कुमारी ने कहा कि हिम्मत न खोए।आत्मबल के साथ समस्या का मुकाबला कर।शोर मचाने के साथ आसपास के लोगोका ध्यान अपने तरफ खिंचने की कोशिश करें।पुलिस के आने पर सम्बंधित आरोपी को गिरफ्तार कराने में सहयोग करे।घोसी पुलिस आप के साथ है।आप के घर या गांव के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या अपराधी दिखाई दे तो सम्बंधित हेल्पलाइन पर पुलिस को तुरंत सूचना दे।आप की सूचना,नाम गुप्त रहेगा।
इस अवसर पर प्रधानाध्ययपक विवेकानंद यादव, रामकुमार गुप्ता,अनिल शर्मा,रागनी आदि उपस्थित रहे।