देवरिया:शासनादेश के विरुद्ध निकायों में डटे हैं आर ई एस के अवर अभियंता

रिपोर्ट: विनय मिश्रा
बरहज ,देवरिया।अपर मुख्य सचिव ने समस्त जिलाधिकारियों को दिया है निर्देश ।उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव हिमांशु कुमार द्वारा 23 अगस्त 2०23 को प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को पत्र निर्गत कर यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अवर अभियंताओं से अन्य विभाग /संस्था तथा स्थानीय निकायों में कोई कार्य न लिया जाए ।इस संबंध में यह भी निर्देशित किया है कि यदि किसी निकाय अथवा विभाग में अवरअभियंताओं की कमी हो तो निर्माण कार्यों की समस्त धनराशि ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के खाते में स्थानांतरित कर कार्य कराया जाए लेकिन शासनादेश को धत्ता दिखाते हुए देवरिया जनपद के आर ई एस के कुछ चर्चित अवर अभियंता अभी भी विभिन्न निकायों में धड़ल्ले से कार्य कर रहे हैं ।लोगों की समझ में नहीं आ रहा है कि आख़िर इन अवर अभियंताओं के ऊपर शासनादेश का कोई असर क्यों नहीं पड़ रहा है ?मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव हिमांशु कुमार मैं अपने पत्र संख्या 1891 /92/1/2023 दिनांक23अगस्त 2023 द्वारा प्रदेश के समस्त जिला अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है आर ई एस विभाग के अवर अभियंताओं से किसी भी अन्य विभाग अथवा स्थानीय निकायों तत्काल प्रभाव से कोई कार्य न लिया जाये लेकिन देवरिया जनपद में विभिन्न निकायों में अंगद की पाँव की तरह जमे और निकाय प्रमुख/ अध्यक्षों से साँठ गाँठ कर मलाई काठ रहे कुछ घाघ क़िस्म के अवर अभियंता अभी भी बेख़ौफ़ कार्य कर रहे है।जनपद में इस शासनादेश को रद्दी की टोकरी में डालते हुए ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के कई अभियंता विभिन्न निकायों में कुंडली मारकर बैठे हुए है।आख़िर आर ई एस विभाग के आला अधिकारियों के कान पर जू क्यों नहीं रेंग रहा है। सूत्रों की माने तो इसमें विभाग के आला अधिकारी भी मिले हुए है क्योंकि उन्हें भी मोटा हिस्सा मिल रहा हो तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है।
संवाददाता
बरहज, देवरिया।



