इंदौर आई जी अनुराग ने चुनाव की तैयारी को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में ली बैठक

राहुल खंडेराव जिला ब्यूरो बुरहानपुर (मध्यप्रदेश)
बुरहानपुर जिले में आज सुबह इंदौर आईजी अनुराग ने लोकसभाचुनाव को लेकर बैठक ली जिसमे जिला पुलिस को सक्त निर्देश दिए और आगामी चुनाव को लेकर क्या क्या तैयारी रहेंगी बताया । आईजी चुनाव के चलते पुलिस की तैयारियों की समीक्षा करने आए थे ,इस दौरान उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अफसर एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली । आईजी ने कहा की हमारा दायित्व है की चुनाव निष्पक्ष,फ्री और फेयर हो । पुलिस की तैयारी पुख्ता है ,अभी चार पांच माह पहले हम चुनाव करा चुके है । हमारी पुलिस फिर ऑल रेडी रिहर्सल कर चुकी है । यह चुनाव भी पूरी तरह अच्छी तरह मुस्तैदी के साथ करेंगे ।हमारे पास पुलिस बल है ,जो भी कमी होंगी वह सेंट्रल से पूरी होंगी । चार फेस में चुनाव है इसलिए दूसरी जगह चुनाव होने पर वहा से फोर्स हमे मिलेंगी । आईजी ने कहा हम पूरी तैयारी कर रहे है ,चाहे वारंटी तमिल हो , फरारी हो या नाका लगाने से संबंधित हो या फिर इंटर स्टेट नाका हो , बॉर्डर मीटिंग हो पूरी तरह तैयारी हो चुकी है ।
आईजी अनुराग ने कहा जिले में लागतार अवैध हथियार पकड़े गए है । जिसमे बुरहानपुर ,धार , बड़वानी ,खरगोन में सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। महाराष्ट्र से लगा जिला होने के कारण हमने महाराष्ट्र पुलिस को जिले के अपराधियों की सूची दी है । उन्होंने वहा के अपराधियों की सूची शेयर की है टीम बनाकर काम कर रहे है ।चुनाव के समय बॉर्डर सीलिंग भी करेंगे । बैठक में डीआईजी अतुल सिंह , एसपी देवेंद्र पाटीदार , एएसपी ए एस कनेश , थानों के सभी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी मौजूद रहे ।



