देवरिया:विपत्ति ही मनुष्य की सच्ची सम्पत्ति: अनिल कृष्ण

रिपोर्टर विनय मिश्र बरहज

देवरिया: क्षेत्र के ग्राम पचौहा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में गुरुवार को कथा व्यास अनिल कृष्ण ने नारद अवतार व वाराह अवतार कथा का प्रसंग सुना कर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

 

उन्होंने कहा कि विपत्ति ही मनुष्य की सच्ची सम्पत्ति है। विपत्ति में ही अपने पराये का ज्ञान होता है। विपत्ति में ही प्रभु की याद आती है।और प्रभु ही मनुष्य की सहायता करते हैं । जब जब पांडवों के उपर विपत्ति आई भगवान श्रीकृष्ण को ही याद किया। भगवान उनके दुःखों को काटते रहे । जब महाभारत का युद्ध हो रहा था तब भगवान श्रीकृष्ण पांडवों का पक्ष लेकर कौरव परिवार का विनाश किया। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर भागवत कथा होती है, वहा स्वयं भगवान विराजमान होते हैं और कथा सुनने वाले को मोक्ष प्राप्त होता है। इस लिए पापी से पापी व्यक्ति श्रीमद भागवत कथा श्रवण कर बैकुण्ठ धाम को प्राप्त कर सकता है । इस अवसर पर मुख्य यजमान रामनगीना दुबे, अरुण दुबे, अजय दुबे सूर्यभान कुशवाहा मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button