भदोही:हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे

भदोही। आज दिनांक 22 मार्च 2024 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में निपुण भारत मिशन एवं नई शिक्षा नीति 2020 के तत्वाधान में हमारा आंगन हमारे बच्चे एवं विद्यालय प्रबंध समिति उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मंजू वर्मा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री भूपेंद्र नारायण सिंह जी के द्वारा मां सरस्वती के चित्र प्रदीप पर जुल्म एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया कार्यक्रम में आए हुए नोडल शिक्षण संकुल नोडल शिक्षक स्पेशल एजुकेटर सभी एकेडमी रिसोर्स पर्सन को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने बताया कि छात्रों के मस्तिष्क का विकास 8 वर्ष की अवस्था तक बहुत तेजी से होता है। इस अवस्था में छात्र किसी भी चीज को बहुत तेजी से सीखते हैं और इसीलिए उन्होंने बच्चों के साथ सार्थक गतिविधियों को नियमित तौर पर करते रहने की अपील सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं शिक्षकों से की। इसके पश्चात जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का महत्व उद्देश्य और शासन की अपेक्षाओं से सभी को अवगत कराया गया। सीडीपीओ औराई श्री अरविंद जी द्वारा बच्चों के साथ आत्मीय संबंध विकास पर जोर दिया गया। एसआरजी विनय शंकर पाण्डेय ने पीपीटी के माध्यम से कार्यक्रम के उद्देश्यों, शासन के प्रयासों, समुदाय की भूमिका, विद्यालय की भूमिका एवं वार्षिक शैक्षणिक रणनीति पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात एसआरजी रत्नेश कुमार पाण्डेय ने एसएमसी उन्मुखीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत एसएमसी के गठन से लेकर उसके दायित्वों और विद्यालय संचालन में भूमिका पर संक्षिप्त चर्चा की। विकास खण्ड डीघ, ज्ञानपुर एवं औराई के ए आर पी द्वारा ई सी सी ई कार्यक्रम और उनके विकास खण्डों में कार्यक्रम के अंतर्गत किये जाने वाले प्रयासों पर अपने विचार रखे। जिला समन्वयक गुणवत्ता श्री राजकुमार सिंह ने बच्चों के साथ दैनिक रूप से की जाने वाली गतिविधियों तथा स्कूल रेडिनेस फेज 1 कार्यक्रम पर गहराई से प्रकाश डाला। इसके पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा विभिन्न विकासखंडों से आए हुए 14 निपुण छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी शिक्षकों को लक्ष्यों के प्रति अपना 100% देने का आह्वान किया। इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न विकास खण्डों में बेहतर कार्य कर रहे शिक्षकों स्पेशल एजुकेटर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं अकादमिक रिसोर्स पर्सन को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनका उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न एसएमसी सदस्यों को भी सम्मानित किया और कहा कि एसएमसी यदि विद्यालय के प्रति समर्पित हो जाये तो उस विद्यालय का विकास निश्चित रूप से होगा। उन्होंने इसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों के साथ मतदाता शपथ लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर विभिन्न विकास खण्डों से आये खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, 30 ए आर पी, 80 नोडल व शिक्षक संकुल,स्पेशल एजुकेटर,आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button