देवरिया:छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट:विनय मिश्र
बरहज, देवरिया:बरहज थाना क्षेत्र के आजाद नगर दक्षिणी निवासी सरोज मद्धेशिया 60 पुत्र स्वर्गीय रामनाथ मद्धेशिया छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है। की बाजार से नशे की हालत में वह अपने घर पहुंच कर छत पर टहल रहा था। पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
स्वजन इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज ले गए जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।



