आजमगढ़:राजेपुर इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल पर 260 बच्चो को परीक्षा फल वितरण किया गया

रिपोर्ट:रिंकू चौहान

ठेकमा/आजमगढ़:राजेपुर इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल पर 260 बच्चो को परीक्षा फल वितरण किया गया ,विकास खण्ड ठेकमा के ग्राम पंचायत राजेपुर में इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में एनुअल एग्जाम 2023,24 में 260 बच्चों को परीक्षा फल एआरपी मुन्नी लाल के द्वारा दिया गया।
जिसमे कक्षा 1,2,3,4,5 के सभी बच्चे परीक्षा फल पाकर खिल उठे
वही इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल के प्रधाना अध्यापक योगेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा सरकार द्वारा सरकार द्वारा जो शिक्षा के प्रति व्यवस्था दी जा रही है उसे हर वर्ग के बच्चे शिक्षित हो रहे हैं और सभी स्कूलों की तरफ पढ़ने के लिए मन भी लगा रहे हैं। सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजना जो चलाई जा रही है वह पूरी तरह बच्चों को मिल रही है और आज इसी की देन है जो प्राइवेट स्कूलों के बच्चे सरकारी स्कूलों की तरफ आ रहे हैं अगर शिक्षा व्यवस्था सही रहा तो सरकारी स्कूलों में भी बच्चों की संख्या बहुत ज्यादा रहेगी और प्राइवेट स्कूलों की तरफ लोग काम जाएंगे आज के समय में अभिभावक भी इस महंगाई के समय में शिक्षा को लेकर काफी चिंतित है ऐसे में अगर सरकारी विद्यालय शिक्षा पर ध्यान दें तो उनकी यह समस्या भी दूर हो सकती है आज 260 बच्चों को परीक्षा फल वितरण किया गया काफी खुश नजर आ रहे हैं बच्चे इस अवसर पर संजय प्रजापति, विजेंद्र कुमार,सुमन लता, दिव्या सिंह, रीता देवी समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button