देवरिया:भागलपुर पुल बना आत्महत्या के लिए सुरक्षित स्थान

रिपोर्टर विनय मिश्र,
बरहज/देवरिया।भागलपुर पुल से कूदकर आत्महत्या करने का सिलसिला जारी है ।आज सलेमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा निवासी अंकित यादव पुत्र बंसराज यादव के द्वारा भागलपुर पुल से कूदने का अनुमान लगाया जा रहा है ।सुबह 9:30 बजे के आसपास पूल पर एक पल्सर गाड़ी खड़ी मिली। जिसकी सूचना किसी राहगीर ने पुलिस को दी पुलिस द्वारा गाड़ी को पुलिस चौकी पर लाया गया जांच पड़ताल करने पर पता चला कि इस गाड़ी के नंबर से अंकित यादव उम्र 28 गाड़ी ले जाने की बात सामने आई है पुलिस की सूचना पर परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए हैं। और अंकित की खोज बीन जारी है।



