बैतूल:5 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर पर सभी सिनेमाघरों में प्रसारित होगी मेरी मां कर्मा फ़िल्म

मध्य प्रदेश बैतूल से शेख इकबाल की खास रिपोर्ट

बैतूल। तैलिक वंश की आराध्य मां कर्मा देवी के जीवन पर आधारित मेरी मां कर्मा फ़िल्म 5 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर पर सभी सिनेमाघरों में प्रसारित होगी। समाज के महेंद्र कुमार साहू ने समस्त साहू समाज से अपील की है कि हर घर यह संदेश पहुंचाए अधिक से अधिक समाजजन अपने परिवार व मित्रों के साथ फ़िल्म अवश्य देखे व निर्माता निर्देशक की हौसला अफजाई करें, जिन्होंने कठिन परिश्रम कर फ़िल्म का निर्माण किया। उन्होंने बताया पॉपकॉर्न फ़िल्म टीम द्वारा बनाई गई यह फ़िल्म सफलता के पायदान को छुएगी। डीएन साहू ने फ़िल्म बनाकर अपना कर्तव्य पूरा किया। अब हमें फ़िल्म को सफल मूवी की कतार में खड़ा कर अपना दायित्व निभाना है।
— साहू समाज दीपोत्सव कार्यक्रम कर मनाएंगा कर्मा जयंती–
साहू समाज 5 अप्रैल को दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर कर्मा जयंती मनाएंगा। कार्यक्रम में सामाजिक, सांस्कृतिक, और धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साहू यूथ क्लब बैतूल के महेंद्र कुमार साहू ने अपील की है कि साहू समाज के सभी सामाजिकजन 5 अप्रैल 2024 को संध्याकाल अपने घर आंगन द्वार पर 5 दीप शाम 6.30 बजे एक साथ जलाकर रोशन करें। साहू समाज के अधिष्ठात्री देवी संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा देवी की जयंती अपने परिवार के साथ पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ मनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button