बैतूल:,संदीप परिस्थितियों में दो सगी बहनों की मौत,जांच में जुटी पुलिस

बैतूल तहसील आठनेर से अर्पण की खास रिपोर्ट
मासोद चौंकी क्षेत्र के ग्राम नागाठाना में 3 अप्रैल को 2 सगि बहनों की मौत हो गई है। 1 छोटी बहन ममता सोनारे की मौत की वजह हृदय गति रुकने से बताई है जबकि दूसरी की मौत का कारण अज्ञात बताया है।। 4 अप्रैल को आठनेर पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर रामेश्वर गोस्वामी ने इस विषय में जानकारी दी है। एक जैसी घटना में एक ही घर में दो सगी बहनों की मौत होने का कारण हृदय गति रुकने के कारण मौत होना बताया है कि जबकि दूसरी बहन की अज्ञात कारणो से मौत हुई। दोनों बहनों की मौत की पुष्टि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आठनेर में की है। सब इंस्पेक्टर रामेश्वर गोस्वामी के अनुसार मृतिका ममता चेतराम उम्र 36 वर्ष निवासी चिखली माल जो की बड़ी बहन बेबी मंसाराम 48 वर्षीय निवासी नागाठाना के घर मेहमान आई थी। छोटी बहन पानी पीते अचानक गस्त खाकर गिर पड़ी जिसे उपचार करने हेतु नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र आठनेर लाया गया।। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। इसकी खबर बड़ी बहन बेबी को पता चली तो उसे भी चक्कर आकर बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य आठनेर में भर्ती कराया गया जिसको डॉक्टरों ने बड़ी बहन को भी मृत घोषित किया।। आठनेर पुलिस ने पूरे मामले में 1 बहन का पोस्टमार्टम किया जबकि दूसरे का हृदय गति से मौत होने पर पोस्टमार्टम कार्यवाही नहीं करने की बात कही है। 2 सगी बहनों की मर्ग कायमी कर जांच में लिया है।। मामले की डायरी मुलताई थाना भेजने की बात आठनेर थाना कार्यालय से प्राप्त हुई है।।



