जबलपुर में नवागत एसपी सम्पत उपाध्याय ने संभाला कार्यभार

जबलपुर जिले में नए पुलिस अधीक्षक ने पदभार ग्रहण कर लिया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय जैसे ही कार्यालय पहुंचे उनके स्वागत और अगवाई में पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी वंहा मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने नए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय का कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हें जिले का चार्ज सौंपा। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कहा की पुलिस का काम क़ानून व्यवस्था बनाने का है। इसके अलावा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने का है जिसके लिए वे सतत प्रयास करेंगे।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button