बाबा साहब के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने ली संविधान बचाने की शपथ,कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

मध्य प्रदेश बैतूल से शेख इकबाल की खास रिपोर्ट

बैतूल। बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान को बचाने और मतदान करने की शपथ ली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे ने भारत के लोकतंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की और सभी नागरिकों को संविधान के महत्व को समझने और समर्थन करने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने भी बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्री वागद्रे ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जिसके संविधान में बाबा साहब अम्बेडकर ने देश के सभी नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्य की रचना की है, जिससे देश के सभी नागरिकों के अधिकार सुरक्षित है। प्रदेश महामंत्री समीर खान ने कहा संविधान हमारे लिए संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर जी का अदम्य उपहार है, जिसमें हर नागरिक के अधिकार और कर्तव्यों की रक्षा की गई है। उनके विचारों के आधार पर हमें समाज में समानता, न्याय, और विकास को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। उन्होंने न केवल व्यक्तिगत स्वतंत्रता की महत्वता को मान्य किया, बल्कि सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक स्वतंत्रता के महत्व को भी बताया। उनके विचार हमें आधुनिक समाज की नींव में न्याय और समानता की भावना को पुनः स्थापित करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे, प्रदेश महामंत्री समीर खान, सेवादल जिला अध्यक्ष अनुराग शुक्ला, धीरु शर्मा, डा.नितिन देशमुख, राजेश गावण्डे, मोनू वाघ, प्रशांत राजपूत, नफीस खान, पार्षद मूलचंद नागले, करणलाल चंदेलकर, राजा सोनी, राजकुमार दीवान, राजू गायकी, संजू साहू, अजीज भाई, हेमन्त पगारिया, वसीम भाई आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button