श्रीराम नवमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

रिपोर्ट हैदर संजरी

भदोही। रामनवमी के अवसर पर बुधवार को कालीन नगरी में हर्षोल्लास के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आकर्षक झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। भगवान श्री राम के जयघोष से पूरा वातावरण श्री राममय हो गया। विभिन्न मोहल्लों में शोभायात्रा में शामिल लोगों को ठंडाई, शर्बत, शीतल जल, फल, हलवा आदि से स्वागत किया गया। ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, खमरिया, घोसिया, सुरियावां, ऊंज सहित अन्य नगरों में शोभायात्रा निकाली गई।

नगर में भगवान श्री राम के रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में झांकियां और लोग शामिल रहे। भगवान राम की भव्य झांकी सजाई गई थी। बड़ी संख्या में लोग विजय ध्वज और पताखा लेकर आगे आगे चल रहे थे। बड़ी संख्या में डीजे और ढोल तासे की धुन पर राम भक्त झूमते और नाचते नजर आए। हर-हर महादेव और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई। शोभायात्रा रजपुरा चौराहे से प्रारम्भ हुई गजिया फ्लाई ओवर से होते हुए लिप्पन तिराहे से अजीमुल्ला चौराहा होते हुए मेंन रोड भरत टाकीज मंदिर तक चली। इस मौके पर अध्यक्ष अभिषेक जायसवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, गिरधारी जायसवाल, अरविंद मौर्या, रमेश यादव, करूणा शंकर दुबे, विक्की आदि लोग प्रमुख रूप से रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button