सातनेर आस्था के पर्व चैत्र पूर्णिमा पर शरीर को कष्ट देकर पीरोया धागा

आठनेर जिला बैतूल मध्य प्रदेश से अर्पण चिठोरे की खास रिपोर्ट

सातनेर बाजार चौक में मंगलवार को शाम में आस्था के पर्व चैत्र पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया है। इस पर्व में मन्नोती पूरी होने पर शरीर को कष्ट देकर सुई से धागा पिरोकर उधो उधो संगीत पर नृत्य करते हुए क़दम ताल किए हैं।

 

मान्यता है कि प्रतिवर्ष इस आस्था के पर्व को हर्षोल्लास से मनाया जाता है। ग्राम में खुशहाला सुख समृद्ध अच्छा रखने विशेष पूजन कार्यक्रम होते। हैं। इस पर्व पर गाड़े खिंचने की परम्परा भी है। यहां पर आयोजित चैत्र पूर्णिमा पर मनौती पूरी होने पर इस तरह के धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।

 

मां भवानी के भक्तों द्वारा गाड़े नाडे का आयोजन प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी हर्षोल्लाह से किया गया जिसमें भगत द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज के साथ सभी की सुख समृद्धि के लिए अपने शरीर में धागा पिरोकर मां भवानी को खुश किया जाता है

Related Articles

Back to top button