सिकंदरपुर में भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा के चुनाव कार्यालय का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटकर किया उद्घाटन

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

सिकंदरपुर(बलिया)लोकसभा सलेमपुर के विधानसभा सिकंदरपुर में शुक्रवार को भाजपा के सांसद प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार तथा हवन पूजन के साथ सम्पन्न हुआ।

 

 

सभी पदाधिकारियों एवम भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में पूजा अर्चना की और उसके बाद मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही सांसद रविन्दर कुशवाहा व बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय यादव ने फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया।

 

इस दौरान पूर्व विधायक भगवान पाठक,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे,शिक्षक प्रकोष्ठ के सयोजक रवि राय, नवानगर ब्लाक प्रमुख केशव चौधरी,बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार राय,जयराम पाण्डेय,गनेश प्रसाद सोनी, डॉ आशुतोष गुप्ता,भोला सिंह, हरि भगवान चौबे,मुन्ना सिंह,डॉ उमेश चन्द, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल,जिला कार्यसमिति के सदस्य मंजय राय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश सिंह गुड्डू,जिला महामंत्री प्रयाग चौहान,विनोद शंकर गुप्ता, बलराम उपाध्याय, उपेन्द्र तिवारी, सुधाकर राय, सुरेश सिह,संतोष चौहान,शशि दुबे,प्रमोद गुप्ता, संतोष सोनी, ओमप्रकाश यादव, मैनेजर चौहान, आकाश तिवारी, सत्यम उपाध्याय,आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button