देवरिया:भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत संयोजक प्रो अर्जुन मिश्रा का किया सम्मान

बरहज/देवरिया।भारतीय शिक्षण मंडल गोरक्ष प्रांत के संयोजक तथा संत विनोबा पीजी कालेज देवरिया के प्राचार्य प्रो.अर्जुन मिश्र का स्थानीय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में प्राचार्य प्रो.शंभु नाथ तिवारी आदि ने स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। मिश्रा भारतीय शिक्षण मंडल के प्रचार प्रसार हेतु पूर्वांचल के बरहज नगर में शनिवार को आए थे। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षण मंडल भारत में भारतीय संस्कृति एवं संस्कार से युक्त शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सदैव क्रियाशील एवं सक्रिय है। भारत में भारतीयता की भावना प्रबल हो इसके लिए आवश्यक है कि हमारी चिंतन पद्धति सनातन संस्कृति के अनुकूल हो। इस दौरान डाॅ.अमरेश त्रिपाठी, डॉ.राकेश कुमार सिंह, डाॅ.वेद प्रकाश सिंह, डाॅ.विनय पाण्डेय, डाॅ.निरंकार पांडेय, डाॅ.ब्रजेश यादव, डॉ.दर्शना श्रीवास्तव, डॉ.सूरज गुप्ता, डॉ.वेद प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
संवाददाता
बरहज, देवरिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button