राजस्व एवं फौजदारी अभिलेखागार का कार्य 01 मई से 30 जून तक के समय में किया गया परिवर्तन।
रिपोर्ट विनय मिश्रा
देवरिया, 01 मई से 30 जून तक जनपद देवरिया के न्यायालयो में कार्य करने का समय प्रातः 07.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक साथ में, 10.30 बजे से 11.00 बजे तक (आधे घण्टे का) लंच व कार्यालयों में कार्य करने का समय प्रातः 6.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक साथ में, 10.30 बजे से 11.00 बजे तक (आधे घण्टे का) लंच निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने उपरोक्त के दृष्टिगत निर्देश दिया है कि जनपद देवरिया के समस्त राजस्व/चकबंदी एवं फौजदारी न्यायालय के साथ-साथ राजस्व एवं फौजदारी अभिलेखागार का कार्य 01 मई से 30 जून तक प्रातः 6.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक संचालित होंगे। शेष कार्यालय पूर्व की भाँति प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक संचालित रहेंगे।