डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण।

रिपोर्ट विनय मिश्रा

देवरिया ‌।

जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर जेल की गतिविधियों की जांच की। निरीक्षण में कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था पर सन्तोष जताया। डीएम ने दवाओं की उपलब्धता एवं ओपीडी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जेल मैन्युअल के मुताबिक मिल रही सुविधाओं के संबन्ध में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान परिसर में वे एक-एक बैरक में पहुंचे और वहीं की स्थिति देखी, साथ ही बैरक में रह रहे बंदियों व कैदियों से उनकी समस्याएं भी पूछी। बंदियों को उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण कर लेने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने ने जेल प्रशासन से जेल की समस्त गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की।

Related Articles

Back to top button