ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न

जिला संवाददाता, विनय मिश्र,देवरिया।

देवरिया, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 में प्रयुक्त होने वाले ईवीएम/वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। जिलाधिकारी ने ईवीएम रेंडमाइजेशन सहित रख-रखाव आदि कार्याे को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से किये जाने का निर्देश दिया। रेंडमाइजेशन के दौरान अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मंजूर अहमद अंसारी एवं राजनीतिक दलो में भाजपा से प्रमोद शाही, सपा से छेदी लाल, बीएसपी से बिकाऊ प्रसाद, आम आदमी पार्टी से रवींद्र चौरसिया, कांग्रेस एवं अपना दल(एस) के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने वेयर वेयरहाउस में रक्षित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का निरीक्षण किया इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button