भाजपा द्वारा वार्ड चलो अभियान का हुआ शुभारंभ।
विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज देवरिया। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के बाद बरहज नगर में वार्ड चलो अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता डोर टू डोर नगर क्षेत्र में बरहज नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराए हुए कार्यों को आम जनमानस के बीच बताया जा रहा है इस कार्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जी जान से जुड़े हुए हैं नगर मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता ,अशोक सोनकर, अभयानंद तिवारी, सचिन सिंह, रामनिवास उपाध्याय ,विवेकानंद पांडे, दीपू तिवारी, अमित तिवारी ,राजन कुमार, विजय कुमार सिंह रिंकू, राजू तिवारी, केशवानंद तिवारी, अभय कुमार पांडे सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता लगे हुए हैं।