राघवेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष आजमगढ़ बनाए गए

Raghvendra Singh was made district vice president of Azamgarh

दीदारगंज /आजमगढ़:आइडियल पत्रकार संगठन जिला इकाई आजमगढ़ का विस्तार करते हुए दीदारगंज क्षेत्र के पुष्प नगर गांव के निवासी युवा पत्रकार राघवेंद्र सिंह को आइडियल पत्रकार संगठन का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है l इस आशय की जानकारी जिला अध्यक्ष आजमगढ़ दुर्गेश मिश्रा द्वारा दी गई l जिला अध्यक्ष आजमगढ़ दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने अभी बताया कि अन्य सारे जिले के सभी पद पूर्व की भांति कार्य करते रहेंगे। अन्य किसी भी पदाधिकारीयों के पद में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। जिला अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की की आइडियल पत्रकार संगठन आजमगढ़ जनपद ही नहीं पूरे भारत का सबसे मजबूत संगठन है। इस संगठन में कार्य करना अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जिला अध्यक्ष ने अपने सभी जिले के सदस्यों, सभी तहसील अध्यक्षों, तहसील के समस्त पदाधिकारी, जिले के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों के अथक प्रयास से आजमगढ़ जनपद में आइडियल पत्रकार संगठन काफी मजबूती के साथ एवं तेजी के साथ कार्य कर रहा है जिसके लिए आप सभी को मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने बताया कि आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा एवं राष्ट्रीय संरक्षकों, प्रदेश संरक्षकों एवं जिला संरक्षक के दिशा निर्देश में संगठन अपने नित्य नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

Related Articles

Back to top button