शिक्षक नेता की पुत्री आरुषि सिंह ने ISC बोर्ड की परीक्षा में जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त कर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का मान

रिपोर्ट संजय सिंह बलिया

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,बाँसडीह के अध्यक्ष शिक्षक नेता श्री राजेश कुमार सिंह की ज्येष्ठ सुपुत्री *आरुषि सिंह ने 12 वीं ISC बोर्ड की परीक्षा 96% अंक से उत्तीर्ण कर जनपद और विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।* *आरुषि जनपद के प्रतिष्ठित *होली क्रॉस स्कूल* की छात्रा थी। बिटिया की इस सफलता पर विद्यालय और परिवार में जश्न एवं हर्ष का माहौल है।आरुषि ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, माता-पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है।बचपन से ही मेधावी रही आरुषि का *लक्ष्य चिकित्सक बनकर* देश और समाज की सेवा करने का है।आरुषि के पिता श्री राजेश कुमार सिंह शिक्षक जबकि माता श्रीमती अर्पिता सिंह गृहिणी हैं।

Related Articles

Back to top button