MP news।तीसरे चरण पर वोटिंग जारी, दोपहर तीन बजे तक हुआ 54.09% मतदान

मध्य प्रदेश बैतूल से शेख इकबाल की खास रिपोर्ट

देश में आज तीसरे चरण पर वोटिंग जारी है। बता दें कि आज 12 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिसमें बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे कुछ प्रमुख राज्यों में 93 सीटें शामिल हैं। लोगों में तीसरे चरण के मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। तपती गर्मी के बीच लोग वोट देने पहुंच रहे हैं।

 

 

 

 

मध्यप्रदेश में दोपहर 03 बजे तक 54.09% मतदान हुआ है। वहीं, विदिशा संसदीय क्षेत्र में दोपहर 3 बजे तक 59.87% मतदान हुआ है, जिसमें सांची विधानसभा में 60.05%. इछावर विधानसभा में 64.13%, खातेगांव विधानसभा में 55.81%, बासौदा विधानसभा में 58.21%, बुधनी विधानसभा में 62.92%, भोजपुर विधानसभा में 60.80%, विदिशा विधानसभा में 55.22% और सिलवानी विधानसभा में 61.10% मतदान हुआ है

बैतूल 59.63%
भिंड 44.18%
भोपाल 50.16%
गुना 60.16%
ग्वालियर 49.60%
मुरैना 48.23%
राजगढ़ 63.69%
सागर 53.08%
विदिशा 59.87%

Related Articles

Back to top button