13 वर्षों के बाद हुआ जल निगम की टंकी की साफ सफाई।

जिला संवाददाता,विनय मिश्र, देवरिया।
नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के क्षेत्र में बाबा राघव दास पार्क में बने हुए जल निगम की टंकी को 13 वर्षों के बाद वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल द्वारा साफ सफाई का कराया गया विगत वर्षों से बंद जल निगम की टंकी ऐसे ही पड़ी हुई थी जिसको लेकर आज वाटर सप्लाई शुद्ध पेयजल की व्यवस्था को शुद्ध बनाए रखने के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई कराया गया जिससे नगर के लोगों को स्वच्छ और सुंदर जल मिल सके। नगर पालिका कार्यालय में स्थित पानी टैंक व बाबा राघव दास पार्क मे स्थित पानी टैंक का रिपेयरिंग एवम पेंटिंग व साफ सफाई का कार्य विगत 13 वर्षों के बाद कराया जा रहा है जिससे कि स्वच्छ व सुचारू रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नगर में किया जा सके।



