Azamgarh:किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनांक 21.09.2024 वादिनी मुकदमा थाना मेंहनगर आजमगढ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि कि दिनांक- 13.09.2024 को विपक्षी अमर चौहान s/o सुब्बा चौहान निवासी ग्राम झउवा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ द्वारा वादिनी मुकदमा की पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया है, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 381/2024 धारा 137(2)/87 BNS थाना मेंहनगर आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
दिनांक 28.09.2024 को उ0नि0 पवन कुमार सिंह हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अमर सिंह चौहान पुत्र सुब्बा चौहान निवासी ग्राम झउवा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ उम्र 24 वर्ष को समय 08.00 बजे ग्राम कटहन तिराहा थाना मेंहनगर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button