उत्तर भारतीय बाहुल्य ईलाकों में मनपा चुनाव लड़ने के लिए प्रतिनिधित्व मिलनी चाहिए – मंगेश यादव
Mangesh Yadav should have representation to contest municipal election in north Indian majority areas
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी- भिवंडी शहर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष मंगेश यादव ने आगामी महानगर पालिका में चुनाव के समय उत्तर भारतीय समाज के अधिकारों तथा उनकी सक्रियता को ध्यान में रखकर चुनावी मैदान में उत्तर भारतीय समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक अहम कदम उठाया है। जिसको लेकर मंगेश यादव ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मिलकर,भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल से मुलाकात की और आगामी भिवंडी मनपा चुनाव में उत्तर भारतीय समाज के लिए कम से कम १० से १५ सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने की मांग की है।
भाजपा भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटील को एक ज्ञापन देकर मंगेश यादव ने मांग की है कि भिवंडी शहर में उत्तर भारतीय बाहुल्य ईलाकों में लोग चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक हैं। और अपनी सफलता पर उन्हे पुरर्ण विशवास है। मंगेश यादव ने कहा कि कामत घर ईलाके के राजीव गांधी नगर, ब्रह्मानन्द नगर,हनुमान नगर, भागय नगर शिवराम नगर , काटेकर नगर, फेना गांव, फेना पाढा़,आशीर्वाद नगर , मानसरोवर, घूघट नगर, गायत्री नगर , रामनगर, नां गांव भंडारी कंपाउंड , नारपोली आदि और दर्जनोंं ईलाको में उत्तर भारती समाज भारी संख्या में रहते है। उनकी समस्याओं को सही तरीके से उठाने और उनका समाधान निकालने के लिए समाज की अधिक सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।भा.ज.पा. भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए कहा, “भा.ज.पा. हमेशा हर वर्ग के अधिकारों के प्रति प्रतिबद्ध रही है। उत्तर भारतीय समाज का भिवंडी में योगदान महत्वपूर्ण है। आपकी मांग पर गहराई से विचार किया जाएगा और योग्य उम्मीदवारों की सूची पर सर्वे कर उम्मुदवारी सुनिश्चित किया जाएगा।” मंगेश यादव के इस साहसिक कदम की चारों ओर सराहना हो रही है। उनके इस प्रयास से समाज में नया विश्वास जगा है। भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता ने भी उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व की सराहना की है। यह कदम न केवल उत्तर भारतीय समाज के लिए बल्कि भाजपा के लिए भी ऐतिहासिक साबित हो सकता है। इस पहल से भाजपा का ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा और भी साकार होता दिख रहा है। जिससे उत्तर भारतीय समाज भिवंडी के राजनीतिक परिदृश्य में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कर सकेगा।इस अवसर पर पी.डी.यादव,बृजेश पांडे, जियालाल गुप्ता, दिलीप गुप्ता, नंदन गुप्ता, राम नारायण सोनी, धीरेन्द्र पाल, मुकेश चौबे, राकेश चौबे और ओंकार पांडे आदि भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।