लोकसभा चुनाव में विपक्ष मान चुका है हार-विधायक सुरेंद्र चौरसिया।

जिला संवाददाता,विनय मिश्र, देवरिया।
भारतीय जनता पार्टी भटनी मण्डल के कार्यकर्ताओं की बैठक बाबा मैरेज हाल भटनी में हुई।जिसमें लोकसभा चुनाव में और तेजी लाने की रणनीति बनाया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने कहा कि इस चुनाव में विपक्ष अभी से हार मान चुका है।सौ में साठ हमारा शेष में बटवारा है और उस बटवारे में भी आधा हमको मिले इसका प्रयास हम सभी को करना है।इसके लिये जनधन,उज्ज्वला,किसान सम्मान निधि,मुफ्त राशन,प्रधानमंत्री आवास,मुद्रा ऋण,आयुष्मान जैसी योजनाओं के लाभार्थियों से सम्पर्क-संवाद करें ।और लाभार्थियों प्रेरित करे कि वे भी लोगो को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिये प्रेरित करे। भाजपा नेता,प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवार मुझे नही आप कार्यकर्ताओं को बनाया है।आप सभी अपने को शशांक मणि बनकर इस रण में विपक्ष का सामना करना होगा और अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिये उत्साहित करना होगा।
विधानसभा प्रभारी निशि रंजन तिवारी ने कहा कि 1 जून को सबसे अधिक मत भटनी मण्डल से पडे इसके लिये हम लोग हर बूथ पर 5 से 10लोगो की टोली बनाकर काम करे।
इस दौरान डा.संजीव शुक्ला,योगेश प्रजापति,अम्बिकेश पाण्डेय,उपेन्द्र तिवारी,मुन्ना गुप्ता,अशोक गुप्ता,रमेश वर्मा,अजय दूबे वत्स,हितेंद्र तिवारी,दिवाकर मिश्रा,अमित मिश्रा,अभयनाथ तिवारी,प्रतीक मिश्रा,विनोद दीक्षित,आशीष पासवान,गिरधारी तिवारी आदि रहे।



