आजमगढ़ में भाजपा वर्कर्स-पुलिस में नोकझोंक

आजमगढ़ में एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक देखने को मिली है. यहां पर बीएलओ को बाहर करने को लेकर पुलिस कर्मियों से भाजपा कार्यकर्ता और प्रदेश कार्य समिति के सदस्य गुड्डू मिश्रा भिड़ गए. भाजपा नेता ने पुलिसकर्मियों पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया।साथ ही ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों ने भाजपा नेता को चुनाव के बाद गैर जनपद ट्रांसफर कराने की चेतावनी भी दी है।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मतदान के दौरान सब इंस्पेक्टर द्वारा चुनाव को प्रभावित करने का आरोप भाजपा नेता अखिलेश मिश्र उर्फ गुड्डू द्वारा लगाया गया है।



