गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Administration issues warning over increase in number of devotees at Gangotri Dham

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 मई को गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले दिए गए हैं, जिसके बाद यहां पिछले तीन दिनों से हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आ चुके हैं।

 

 

 

 

 

उत्तरकाशी, 13 मई । उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 मई को गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले दिए गए हैं, जिसके बाद यहां पिछले तीन दिनों से हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आ चुके हैं।

 

 

 

 

 

 

चारधाम यात्रा का दूसरा पड़ाव गंगोत्री है, जहां मां गंगा की पूजा होती है। अब गंगोत्री धाम में भी सोमवार को क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने के बाद पर्यटकों को रास्ते में ही रोक दिया गया।

 

 

 

 

 

 

यमुनोत्री धाम के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या 11 हजार हो गई है। सिर्फ उन गाड़ियों को ही आगे गंगोत्री धाम में दर्शन के लिए भेजा जाएगा, जो गंगनानी और हर्षिल घाटी के पास हैं। वहीं, तेलखा से आगे पर्यटकों की गाड़ी को रोक दिया गया है।

 

 

 

 

 

प्रशासन का कहना है कि गंगोत्री धाम में एक दिन में श्रद्धालुओं की जो क्षमता है, वो 11,000 है। दोपहर के बाद प्रशासन ने गंगोत्री धाम में तेलखा से आने वाले पर्यटकों को रोक दिया। वहीं, उत्तरकाशी के एसपी अर्पण यदुवंशी ने कहा कि जनपद मुख्यालय से सिर्फ दो किलोमीटर दूर तेलखा पर गंगोत्री धाम के पर्यटकों को आगे आने से रोक दिया गया है। जिन श्रद्धालुओं की गाड़ी गंगनानी और हर्षिल घाटी के पास है, आज सिर्फ उन्हीं को आगे गंगोत्री धाम भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button