बलिया में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया सदर कोतवाली अंतर्गत जलालपुर में सुबह सवेरे भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है की बिहार से बालू लेकर आ रहे तीन ट्रक के हेल्पर सड़क किनारे खड़े थे, तभी दूसरी तरफ से आ रही ट्रेलर ने टक्कर मार दी । सड़क हादसे में घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई । वही टक्कर मारने वाले ट्रेलर का ड्राइवर फरार हो गया ।सभी मृतक बिहार राज्य के बक्सर जिले के बताए जा रहे हैं। वहीं जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी के डॉक्टर संतोष कुमार का कहना है की तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button