थाना मईल पुलिस द्वारा एक अदद देशी तमंचे के साथ एक हिश्ट्रीशीटर को किया गया गिरफ्तार।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र, देवरिया।

पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में अपराध व आपराधियों पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 15.05.2024 को थाना मईल पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पनिका बाजार के पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद 315 बोर जिंदा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त रोपन यादव पुत्र रामबृक्ष यादव निवासी तेलियाकला थाना मईल जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना मईल पर आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button