विद्युत स्पर्श से महिला की हुई मौत । घर में पलक में लगे हुए टॉर्च को निकालने का कर रही थी प्रयास ।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जिला संवाददाता,विनय मिश्र,देवरिया।

देवरिया जनपद के भाटपार तहसील में ग्राम

बरियारपुर थाना क्षेत्र के मधवापुर में शनिवार को एक महिला की अपने ही घर में ही विद्युत स्पर्श हो जाने से मौके पर ही मृत्यु हो गई । महिला के गिरते ही घर में चीख पुकार मच गई ।

 

लोगों द्वारा बताया गया कि मधवापुर की रहने वाली पचास वर्षीय फूलमती देवी पत्नी बाबूनंदन कुशवाहा शनिवार की सुबह बिजली के बोर्ड में चार्ज हो रहे टार्च को निकालने लगी ।

 

बिजली बोर्ड में लगे प्लग को निकालते समय वह बिजली की चपेट में आ गई बिजली के चपेट में आते ही एक झटके में नीचे गिर गई । परिवार जनों ने घर की बिजली ऑफ कर फूलमती को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक फूलमती की मौत हो चुकी थी ।

 

मौत की खबर सुनते ही घर में कोहरा मच गया लोग चिखने चिल्लाने लगे। परिवार जनों ने फूलमती का अंतिम संस्कार गंडक नदी पर बैकुंठ घाट पर किया।

Related Articles

Back to top button