लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र सलेमपुर के लिए प्रेक्षक नियुक्त, मिलने का समय किया गया है निर्धारित।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र, देवरिया।

देवरिया लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सफल संपन्न करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय क्षेत्र सलेमपुर के लिए प्रेक्षक नियुक्त कर दिया गया है, जिनका आगमन बलिया में हो चुका है। प्रेक्षक बलिया जनपद स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला में रह रहे हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी बलिया देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सलेमपुर के लिए सामान्य प्रेक्षक मोहम्मद अली शिहाब (8528966531) हैं, जिनसे सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक मिल सकते हैं। सलेमपुर के लियेे पुलिस प्रेक्षक वेदामूर्ती सीबी (8924955731) से मिलने का समय शाम 5 बजे से 6 बजे तक, तथा व्यय प्रेक्षक बालासुब्रमण्यम अनन्तनारायण (7754841941) से सुबह 9:45 से 10:45 तक मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button