आजमगढ़ में पिकअप की चपेट में आने से युवक की गई जान

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के उदयराज का पुरा गांव के पास शनिवार की शाम करीब सात बजे पिकअप की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को फूलपुर सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना होने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,अहरौला थाना क्षेत्र के बिड़हरमय चकखजुरा गांव निवासी अंकित उर्फ आकाश यादव (24) पुत्र प्यारेलाल पैदल अपने घर जा रहा था। इस दौरान पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। पिकअप के पहिए के नीचे आ जाने से अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, दुर्घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया।मृतक के मामा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पैसे की लेनदेन को लेकर पिकअप चालक ने उनके भांजे के ऊपर वाहन चढ़ाकर मार डाला है,मृतक के मामा ने अहरौला थाना में अज्ञात पिकअप के खिलाफ तहरीर दी है। शिकायती पत्र में कहा है कि 13 मई की शाम लगभग 6.45 बजे एक गल्ला व्यवसायी अपने दो लोगों के साथ अंकित के घर गल्ला की खरीददारी करने आया था। पैसे की लेनदेन के मामले को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि गल्ला व्यवसायी के साथ आए लोगों ने अंकित के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उसी बीच गल्ला खरीदने गई पिकअप बैक करने के दौरान अंकित के ऊपर चढ़ा दिया। जिससे अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी का लोगों ने पीछा भी किया लेकिन पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं अंकित को इलाज के लिए फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अंकित अपनी मां-बाप का एकलौता पुत्र था। एकलौता पुत्र की मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया,वह प्रयागराज में रहकर बीएससी की पढ़ाई करता था,तीन माह पूर्व वह अपने घर आया था,



