Azamgarh News:थाना कोतवाली परिसर में अग्निशमन सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल आयोजित, पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति से निपटने का दिया गया प्रशिक्षण*

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय
*थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।*
थाना कोतवाली परिसर में अग्निशमन सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल आयोजित, पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति से निपटने का दिया गया प्रशिक्षण*
आज दिनांक 21.08.2026 को *श्रीमान महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा के आदेश के अनुपालन एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन* में थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ परिसर में अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा *अग्निशमन सुरक्षा संबंधी मॉकड्रिल* आयोजित की गई।
मॉकड्रिल के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम के नीरज कुमार दूबे एवं प्रकाश शाह द्वारा थाना परिसर में स्थापित अग्निशमन उपकरणों का भौतिक रूप से संचालन कराते हुए पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को उनके सही एवं सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही, आग लगने अथवा किसी अन्य आपात स्थिति में तत्काल एवं सुरक्षित तरीके से बचाव एवं राहत कार्य करने के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण एवं जानकारी प्रदान की गई।
मॉकड्रिल के दौरान थाना कोतवाली के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण एवं डायल-112 के कर्मचारी उपस्थित रहे।



