Burhanpur news:अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 6 वर्ष की बालिका की हुई मौत

बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मांजरोद के पास अज्ञात वाहन खकनार से मांजरोद की और जा रहा था। जिसमें पीछे से दो पहिया वाहन सवार ने आकर टक्कर मार दी । दो पहिया वाहन पर सवार युवक जिसका नाम राधेश्याम साहेबराव कोरकु निवासी डवाली कला का बताया जा रहा है
और साथ बालिका जिसकी उम्र लगभग 6 वर्ष है घायल हो गए घटना के दौरान ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार पहुंचाया । जिसमे सामूदायिक स्वस्थ केंद्र खकनार लाते समय रास्ते में बालिका की मौत हो गई। युवक की हालत गम्भीर बताए जाने के कारण युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल बुरहानपुर रैफर किया गया ।
राहुल खंडेराव जिला ब्यूरो बुरहानपुर (मध्य प्रदेश )



